मोतिहारी, मई 7 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। घोड़ासहन-बनझूला सड़क पर स्थानीय जेएलएनएम कॉलेज के पीछे घोड़ासहन सीएचसी का एम्बुलेंस गुरुवार को सड़क से फिसल कर खेत में पलट गयी। गनीमत रही कि एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं था बल्कि किसी गंभीर मरीज को लाने के लिए सुबह करीब छह बजे उक्त एम्बुलेंस काफी तेज गति से जा रहा था। घटनास्थल पर ट्रैक्टर से ढोये जा रहे मिट्टी के गिरने और बरसात के पानी से बने कीचड़ में तेज गति से गुजरने के कारण एम्बुलेंस फिसल कर नीचे पलट गयी। इस घटना में चालक चन्दन कुमार के अतिरिक्त साइकिल से गुजर रहा राहगीर प्रेम राय चोटिल हो गये। यह भी पढ़ें- भुरकुंडा नहर के समीप मक्का लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल दोनों घायलों को आसपास के लोगों के द्वारा चिकित्सा के लिए सीएचसी लाया गया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि एम्बुलेंस काफी तेज एवं ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.