सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
ललितपुर, जुलाई 24 -- ललितपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाओं के खिलाफ जनपद के छात्र-छात्राएं अब मुखर हो चुके हैं। शुक्रवार को कंपनीबाग में एकत्रित सैकड़ों युवक और युवतियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। फिर कलेक्ट्रेट में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कंपनीबाग में लगभग साढ़े ग्यारह बजे तमाम छात्र-छात्राएं एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे थे। खासी संख्या में युवक और युवतियों को इकट्ठा होते देख पुलिस हरकत में आ गयी। कोतवाली सदर प्रभारी अनुराग अवस्थी पुलिस फोर्स के साथ कंपनीबाग गए और प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत करके उनको समझाने का प्रयास करने लगे। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पर अड़ गए। इसकी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.