सड़क पर अतिक्रमण करने वालों से पालिका वसूलेंगी जुर्माना
मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर शहर की सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने स्वयं संज्ञान लिया है। उन्होंने शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त रखने के सख्त निर्देश दिए है। इसके लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश पालिका के अधिकारियों को दिए गए है। इस अभियान में सड़क पर रखे मिले सामान को जब्त कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।शहर की अधिकांश सड़के अतिक्रमण से जकडी हुई है। सड़कों पर ई रिक्शा, ठेला, रेहडा और दुकानदारों के द्वारा रखे गए सामान से अतिक्रमण को बढावा मिल रहा है। शामली रोड शहर के अंदर आना बडा मुश्किल बना हुआ है। इस सड़क पर ई रिक्शाओं को जाल फैला हुआ है। जिस कारण यहां पर सुबह से ही जाम की स्थिति देखने को मिलती है। शाम तक यह जाम धीरे-धीरे हनुमान चौक तक पहुंच जाता है। इसके अलावा रूडकी रोड, अंसारी रोड,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.