पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पूरनपुर। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुरैया खुर्द कलां में पुरानी बाजार से सरकारी अस्पताल तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान पर्याप्त मात्रा में पत्थर नहीं डाले गए। डाले जा रहे पत्थरों के ऊपर मोरिंग बालू डालकर खानापूरी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...