मऊ, अप्रैल 16 -- मऊ, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान बुधवार को मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया। साथ ही सड़क निर्माण में लंबित भूमि अधिग्रहण कार्य को अविलम्ब पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। मंत्री ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व सड़क को चालू किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.