सोनभद्र, फरवरी 3 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौडीहा के कटौली में बन रही सड़क में मानकों की अनदेखी को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग तथा कार्यदाई संस्था के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी लिखित शिकायत कर निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीण रामचंद, रामबलि ने बताया कि सड़क में मानक के अनुरूप रा-मटेरियल नहीं डाले जाने से सड़क की गिट्टी बनते ही उखड़ जा रही है। ऐसे में सड़क की गुणवत्ता सही नहीं होने को लेकर विभाग के अधिकारी मौन है और ठेकेदार मस्त है। इसी तरह सांगोबांध के शिव मंदिर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क की गिट्टी उखड़ जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण के कारण कम समय में ही पूरी सड़क उखड़ जाएगी और लोगों का चलना दुश्वार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.