सड़क निर्माण में ढाल खेत की ओर करने की शिकायत
कानपुर, जून 6 -- डेरापुर, संवाददाता। इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने बताया कि गांव में ब्लॉक स्तर से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार द्वारा कथित रूप से सड़क का ढाल उनके प्लाट और खेत की ओर कर दिया गया है। इससे बरसात का पानी उनकी भूमि में भरने की आशंका है। उदनापुर निवासी देवीशंकर ने बताया कि विरोध करने पर ठेकेदार ने उन्हें धमकाया और पुलिस बुलाकर अपमानित कराने की बात कही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य मानकों के विपरीत किया जा रहा है तथा सड़क का ढाल जानबूझकर एक तरफ कर दिया गया है। देवीशंकर ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा सड़क का निर्माण नियमानुसार कराए जाने की मांग की है। शिकायत को संबंधित अधिकारियों के पास जांच के लिए भेज दिया गया है
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.