बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। लोक निर्माण विभाग की ओर से 43 लाख रुपये की लागत से इस्माइलपुर-भैलई से मैठना जगतपुर मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग लगभग 2300 मीटर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की परत इतनी कमजोर है कि वह आसानी से हाथ से उखड़ रही है। गांव के निवासी राजेश, सत सिंह, विजेंद्र कुमार, सचिन कुमार और रमेश ने ठेकेदार पर निर्माण मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, सड़क में पर्याप्त मात्रा में तारकोल और रोड़ी का उपयोग नहीं किया गया, जिससे इसकी टिकाऊपन प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मरम्मत कार्य केवल औपचारिकता मात्र है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इसमें सुधार नहीं किया गया, तो सड़क जल्द ही फिर से खराब हो जाएगी और सरकारी धन बर्बाद होगा...