बस्ती, फरवरी 13 -- बस्ती। सल्टौआ ब्लॉक के अजगैवाजंगल ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रशेखर चौधरी ने ग्रामीणों के साथ विरोध किया। प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रशेखर चौधरी की अगुवाई में सुरेन्द्र चौधरी, सुदामा चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, रामस्वरूप चौधरी, कृष्णचन्द्र के साथ अन्य लोगों ने बेतौहा मोड़ पर सड़क निर्माण को रोककर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। आरोप है कि पूरी सड़क पर एक लेयर बड़ी गिट्टी डालने के बाद ही लेपन कार्य होना चाहिए, जबकि कोडरी गांव से मुख्य सड़क तक केवल गड्ढों में बडी गिट्टी डालकर कोरम पूरा किया जा रहा है। इस दौरान जनकल्याण समिति महिला मोर्चा अध्यक्ष रूबी चौधरी ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार से मानक विहीन सड़क निर्माण कराने के लिए कहा गया। यह सड़क ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ती है। लोक निर्माण व...