सोनभद्र, मई 3 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। तेलगुड़वा-कोन-विंढमगंज सड़क के निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं और धीमी निर्माण गति के विरोध में अधिवक्ता संघ ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ओबरा तहसील में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सड़क की जांच कराकर निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में गंभीर खामियां बरती जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को वर्तमान में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और भविष्य में भी समस्याएं बढ़ सकती है। कहा की निर्माण के दौरान सड़क पर पानी का छिड़काव लगभग न के बराबर किया जा रहा है, जिसके कारण सड़क की सतह ठीक से बैठ नहीं पा रही है और धूल का गुबार लगातार उड़ रहा है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। प्रतिदिन छोटे-बड़े हादसे सामने आ रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.