कोडरमा, मई 8 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत चंदवारा प्रखंड के थाम-पुरनाडीह मार्ग पर करीब एक करोड़ 20 लाख की लागत से बन रही चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अनियमितता का आरोप के बाद रोक दिया गया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण मं अनियमितता की शिकायत सांसद मनीष जायसवाल से गुरुवार को की थी। ग्रामीणों आक्रोश और सांसद के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल काम को बंद करा दिया गया है। ग्रामीणों कि शिकायत पर सांसद के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी और कनीय अभियंता रुक्मणी निराला स्थल पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि उक्त मामले की सूचना डीसी को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- चैंदरी अकबरपुर के ग्राम प्रधान की शिकायत ​डीसी के निर्देश पर फिलहाल कार्य रोक दिया गया है। विरोध करने वालों में कारू यादव उर...