अररिया, अप्रैल 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार राज्य पेंशनर समाज की फारबिसगंज अनुमंडल शाखा की मासिक बैठक मंगलवार को स्थानीय पेंशनर भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने की, जबकि संचालन उपसभापति सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान ने किया। बैठक की शुरुआत सचिव मधुसूदन मंडल द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत करने से हुई, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके बाद विभिन्न संगठनात्मक और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने और नियमित रूप से मासिक पत्रिका मंगवाने पर जोर दिया। इस अवसर पर ली एकेडमी से सेवानिवृत्त शिक्षक प्रमोद कुमार दास ने पेंशनर समाज की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पेंशनर भवन तक सड़क निर्माण को लेकर गहरी नाराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.