चक्रधरपुर, जून 7 -- बंदगांव, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चम्पाबा पंचायत के जराकेल गांव में सड़क निर्माण को लेकर पांच गांव के ग्रामीणों ने ग्राम मुंडा पौलुस बोदरा की अध्यक्षता में बैठक किया। बैठक में मुखिया कानू तैसुन, पंसस फूलमनी मुंडरी तथा संजय कांडीर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक की आवश्यकताएँ बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि यहां झारखंड अलग राज्य हुए 26 साल हो गया मगर इस गांव की हालत में कोई बदलाव नहीं आया है। हमलोगों की मांग है कि कुंदरूगुटु कलोनी से लेकर कोटागाड़ा तक 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाय। यह सड़क यहां के लोगों के कमाने खाने तथा रोजगार का मुख्य आधार है। जिसके निर्माण के लिये विधायक, सांसद एवं डीसी को भी कई बार आवेदन दिया गया है।मगर अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जनप्रतिनिध एवं प्रशासन को ग्...