हजारीबाग, मार्च 19 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। झारखण्ड विधानसभा सत्र के दौरान मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो विष्णुगढ़ प्रखंड की जर्जर प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मिले। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण पर चर्चा की। कहा कि बनासो से अचलजामो, सिरय होते हुए झरी मोड़ एनएच टू एक प्रमुख सड़क है। यह काफी जर्जर हो गया है। इस पथ पर प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। वहीं, जोबर स्थित विधायक मोड़ से गाल्होबार तक पथ निर्माण के अलावा चानो, झापाटांड, सारूकुदर होते हुए चिहुंटिया तक कालीकरण सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। कहा कि विष्णुगढ़ पूर्वी क्षेत्र के लोगों की यह लाइफलाइन है। विष्णुगढ़ पश्चिमी क्षेत्र में खरना मोड़ से गैड़ा होते हुए एनएच टू तक भी कालीकरण सड़क की मरम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.