औरंगाबाद, मई 24 -- फोटो-24 मई एयूआर 23 कैप्शन-रविवार को हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घटना की जानकारी लेते हुए जनप्रतिनिधि ​हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा महिला कॉलेज के पीछे पइन पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पौथू थाना क्षेत्र के इटार गांव निवासी भागनाथ यादव के 33 वर्षीय पुत्र सहेंद्र यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सहेंद्र यादव सड़क निर्माण के दौरान ब्रह्म स्थान के पास पुलिया निर्माण का कार्य कर रहा था। यह भी पढ़ें- काम करने गए मजदूर की अचानक मौतघटना का विवरण स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक काम के दौरान अचानक वह बिजली की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। ​गिरते ही वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा...