गिरडीह, दिसम्बर 27 -- गावां, प्रतिनिधि। पटना डोरंडा मुख्य मार्ग से ग्राम बगदेडीह-पुरनाडाबर जाने वाली 3 किलोमीटर सड़क अबतक नहीं बनी है। लोग कच्ची सड़क से होकर ही गांव जाते हैं। शुक्रवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांसद-विधायक के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप था कि चुनाव के समय सांसद और विधायक ने पक्की सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन आजतक सड़क नहीं बनी। कहा कि आए दिन बरसात में सड़क में दुर्घटना होते रहती है। कच्ची सड़क में गड्ढा होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने अविलंब गांव में सड़क बनवाने की मांग की है। मौके पर सुधीर मिस्त्री, शक्ति मिस्त्री, सुशील मिस्त्री, रामविलास सिंह, दिगंबर सिंह, उदय राणा, सुखदेव राणा, ब्रह्मदेव यादव, चंद्रदेव वर्मा राजू वर्मा एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.