सड़क निर्माण की जांच करने पहुंची लखनऊ की टीम
गंगापार, जून 11 -- दोपहर दो बजे के लगभग लखनऊ की टीम नवनिर्मित हो रही परानीपुर सड़क का निरीक्षण करने पहुंची तो निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार व श्रमिकों में हड़कम्प मच गया। निर्माण कार्य में लगे श्रमिक अधूरा कार्य पूर्ण करने के लिए इधर-उधर दौड़ लगाने लगे। लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खंड के सहायक अभियंता अभिषेक सिंह की अगुवाई में पहुंची टीम नवनिर्मित हो रही सड़क की खोदाई करवा कर कितनी गिट्टी सड़क पर अब तक डाली गई है, इसकी नाप कराई।
सड़क निर्माण में मानक धूप तेज होने से कुछ अधिकारी वाहन में बैठे रहे, उनके सहायक सड़क की जांच में लगे रहे। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानक के हिसाब से गिट्टी का प्रयोग नहीं हो पा रहा है, साथ ही जो गिट्टी सड़क पर बिछाई जा रही है, उसे सही ढंग से पानी डालकर दबाया नहीं जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.