बाराबंकी, अप्रैल 2 -- सआदतगंज। रामनगर-सआदतगंज मार्ग पर क्षेत्र के जसकरन पुरवा, अनूपगंज के बीच लंबे समय बाद 400 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य इस समय तेजी से चल रहा है। सड़क के एक तरफ के हिस्से का निर्माण पूरा हो गया है। जबकि दूसरे हिस्से पर सीसी ढलाई का कार्य तेजी से जारी है। पीडब्ल्यूडी खण्ड एक के जेई राजेश वर्मा की देखरेख में हो रहे उक्त सड़क निर्माण के पूर्व हृयूम पाइप डालकर पुलिया का निर्माण भी कराया गया है। इस मार्ग से छोटे-बडे सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डामर रोड पहले ही बना दी गई थी, लेकिन बारिश की वजह से तालाब के पास सीसी रोड का निर्माण नहीं हो पाया था। इस रोड के बनने के बाद क्षेत्र में आवागमन पहले से कहीं अधिक आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.