फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में चार महीने पहले खोदी बाजार की मुख्च सड़क का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है। हालत यह है कि नगर निगम अधिकारी अब तक पूरी सीवर लाइन भी नहीं बिछा पाए है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रह रहा है। खासकर स्कूली बच्चों को गड्ढों भरी सड़क से हाेकर स्कूलों तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे आए दिन बच्चे चोटिल हाे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम द्वारा करीब चार महीने पहले संजय कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था। शुरुआत में कुछ दिनों तक काम तेजी से चला, जिससे लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही नई सड़क का निर्माण भी हो जाएगा। लेकिन कुछ ही समय बाद काम की रफ्तार धीमी पड़ गई और अब हालात यह हैं कि सड़क पूरी तरह उखड़ी पड़ी है। कई जगहों पर गहरे गड्ढ...