पटना, अप्रैल 10 -- नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य की नगर आयुक्त ने समीक्ष की। कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। सभी संवेदकों को कड़ी फटकार लगाते हुए 30 मई तक सभी परियोजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में पटना नगर निगम की ओर से सड़क निर्माण एवं सड़क पुनर्विकास की 796 योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। पाटलिपुत्र प्रमंडल में 250, नूतन राजधानी प्रमंडल में 96, बांकीपुर में 252, कंकड़बाग में 106 तथा अजीमाबाद प्रमंडल में 92 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन सभी परियोजनाओं को मानसून से पहले पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया है। अभियंताओं ने बताया कि पिछले वर्ष आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान सड़क खुदाई कार्य रोक दिया गया था। जिसके कारण परियोजनाओं की गति प्रभावित हुई। संवेदकों ने तय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.