चक्रधरपुर, अप्रैल 27 -- सोनुवा। सोनुवा प्रखंड के टुनिया से गोईलकेरा प्रखंड के झीलरुवां तक 3.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पिछले एक साल से ठप है। सड़क पर मेटल बिछाने का काम पूरा कर उसे यूं ही छोड़ दिया गया है। नियमत: इसके बाद कालीकरण किया जाना चाहिए था। सड़क निर्माण अधूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क से धूल भी उड़ रही है, जिससे इस सड़क से आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों को भी समस्या होती है। इसे लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी है। इस समस्या को लेकर रविवार को झीलरुवां में ग्रामीण मुंडा सुखमती कोड़ा की अध्यक्षता में ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। यह भी पढ़ें- रसूलपुर के बाल गांव में दस वर्षों से विवादित सड़क- नाले का निर्माण कार्य शुरू प्रखंड प्रमुख नीरूमणि कोड़ा, बिला पंचायत की मुखिया लादगु के...