उरई, दिसम्बर 6 -- कालपी। तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली, पानी और खराब सड़क की समस्या को रखा गया। देवकली गांव की महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ग्राम हीरापुर दिवारा में चल रहे बालू खनन से जुड़े ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही सड़क पर गंभीर आपत्ति जताई और तुरंत निर्माण कार्य को रोकने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि खनन कार्य के संचालन के लिए ठेकेदार के द्वारा देवकली गांव की आबादी से सटा हुआ रास्ता बनाना शुरू कर दिया है। सड़क निर्माण यदि आबादी के बिल्कुल पास किया तो ग्रामीणों की दैनिक जीवनचर्या और सुरक्षा दोनों पर गंभीर असर पड़ेगा। उपजिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग से रिपोर्ट तलब करने एवं स्थलीय निरीक्षण कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.