सोनभद्र, अप्रैल 24 -- सागोबांध,हिंदुस्तान संवाद। बभनी विकास खंड क्षेत्र के झनकपुर गांव में एक साल पहले शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र सड़क निर्माण पूर्ण कराये जाने की मांग की है। यह कार्य जिला पंचायत के माध्यम से रन्दह ग्राम पंचायत में शुरू किया गया था। रन्दह ग्राम पंचायत में झनकपुर चौराहे से भगीरथी के घर तक 700 मीटर सड़क का निर्माण 2024-25 में प्रस्तावित था। इसमें से केवल 545 मीटर सड़क बनाकर छोड़ दी गई है। सड़क आधी अधूरी होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं ठेकेदार के माध्यम से पक्की सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश भी पनपने लगा है। इसके अतिरिक्...