हरदोई, अप्रैल 9 -- हरदोई। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रामदास दीक्षित की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव पंडितपुरवा मजरा पूरा बहादुर ब्लाक टड़ियांवा में 80 मीटर सड़क दलगंजन के मकान से सर्वेश कुम्हार के मकान तक बनाने के लिए तमाम प्रार्थनापत्र दिए गए। तीन वर्ष बीत गए पर सड़क नहीं बनी। इस सड़क को बनवाने के लिए भाजपा सांसद जय प्रकाश रावत ने भी लोक निर्माण विभाग व जिला पंचायत को पत्र लिखे हैं। मौजूदा समय में रास्ते में कीचड़ भरा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इसके अलावा मोहल्ला सुभाषनगर एवं नुमाइशुपरवा के बार्डर की गली में जल जीवन मिशन के तहत रास्ता जगह जगह खुदा पड़ा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.