बेगुसराय, अप्रैल 18 -- बीहट। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर के निकट एनएच-31 पर शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां और बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बड़हिया के 30 वर्षीय चिंटू कुमार व उनकी मां कलावती देवी बाइक से बेगूसराय की ओर जा रहे थे। तभी गलत लेन से जा रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों मां और बेटा जख्मी हो गये। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...