सड़क दुर्घना में टुंडी के युवक की मौत
धनबाद, मई 9 -- गोविंदपुर-बलियापुर रोड स्थित मोहनपुर के पास गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दुर्गा हेंब्रम (32) नामक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पूर्वी टुंडी मयरानावाटांड़ निवासी मोहन हेंब्रम का पुत्र दुर्गा बलियापुर की ओर आ रहा था। मोहनपुर के पास विपरीत दिशा से आए ट्रैक्टर की चपेट में आने से हादसा हुआ। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर वहां से भाग निकला। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार युवक बलियापुर की ओर आ रहा था। दुर्गा को सड़क के बगल में बेहोशी की हालत में देख उसने रास्ते से गुजर रहे एक अन्य बाइक सवार की मदद से इलाज के लिए सीएचसी ले गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल सीएचसी में स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने दुर्गा को एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.