फरीदाबाद, फरवरी 16 -- पलवल, संवाददाता। मुड़कटी थाना अंतर्गत नूंह-होडल सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे दोनों अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के गांव कराहरी निवासी अफजाल ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई तुषार, चाची साकरा, उनके दो बच्चों और चाचा मोहम्मद के साथ हथीन उपमंडल के आलीमेव गांव में एक बुजुर्ग की मौत पर शोक व्यक्त करने आए थे। शाम करीब सात बजे जब वे अलग-अलग बाइकों पर वापस लौट रहे थे, तो गांव सौंध के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने लापरवाही ...