बांका, अप्रैल 30 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बुधवार देर रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज हेतु उन्हें मायागंज रेफर किया गया है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के झिरवा के समीप रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक बारात से देवघर से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक असंतुलित ट्रक से बचने के प्रयास में उनकी चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि, वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक घटना के समय गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे। वहीं घायलों की पहचान शहर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा, अधिवक्ता किशोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.