दुमका, फरवरी 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। जामा थाना अंतर्गत निश्चितपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन के धक्का से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना रविवार देर शाम में हुई थी। युवक चूटो पहाड़ से वापस घर लौट रहा था। वह घर जाने के जगह भटक कर मसलिया रोड चला गया था। इसी बीच वह अज्ञात वाहन से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। पीजेएमसीएच में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक जामा के हरिपुर तर्रा गाँव का निवासी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.