सड़क दुर्घटना में ॲाटो चालक जख्मी
बेगुसराय, मई 20 -- बीहट, निज संवाददाता। एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट रामजानकी मंदिर चौक के निकट एनएच-31 पर मंगलवार की देर रात वाहन की चपेट में आने से ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया तथा ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी मिलते ही अवर निरीक्षक रोहित कुमार धटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी ऑटो चालक को डायल 112 पुलिस की मदद से इलाज के लिए बेगूसराय भेजा। जख्मी ऑटो चालक मोकामा थाना के शिवनार गांव के गोपाल प्रसाद का पुत्र श्याम किशोर है। डायल 112 की पुलिस ने बताया कि बरौनी में किसी को छोड़कर वह मोकामा लौट रहा था, तभी रामजानकी मंदिर के निकट गलत लेन से आ रहे एक वाहन की चपेट में आकर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में ॲाटो चालक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.