सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, मई 13 -- पथरी, संवाददाता। थाना क्षेत्र में तीन मई को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना 3 मई की बताई जा रही है। मुस्तकीम निवासी लंढौरा ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसका पुत्र जाकिर 3 मई की शाम को ज्वालापुर से लकड़ी का काम खत्म कर अपने साथी मोनिश निवासी ग्राम गाघारोना के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।शाम करीब 6:15 बजे जब दोनों सराय रोड पर पहुंचे, तभी इक्कड़ गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार अपाचे बाइक सवार ने लापरवाही से गलत दिशा में आकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहा जाकिर गंभीर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.