बलिया, अप्रैल 21 -- बलिया। सड़क दुर्घटना में महिला बैंककर्मी घायल हो गयी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। भारतीय स्टेट बैंक दुबहड़ में तैनात वीनस जायसवाल शहर से स्कूटी से बैंक जा रही थीं। एनएच 31 बलिया-बैरिया मार्ग पर दुबहड़ थाना क्षेत्र के टेकार गांव के पास किसी चारपहिया वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने बैंक के अधिकारियों और पुलिस को मामले से अवगत कराया तथा घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर पुलिस और बैंककर्मी अस्पताल पहुंच गये। इस मामले में दुबहड़ पुलिस ने एसबीआई ब्रांच दुबहड़ के शाखा प्रबंधक अमित कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग हादसे में दो घायल, एक की हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्ता...