सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान घायल
देवघर, अगस्त 20 -- सारठ प्रतिनिधि। सारठ-मधुपुर मुख्य सड़क एनएच-114-ए पर डुमरिया व आराजोरी के बीच पतरो नदी पुल के पास सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान 35 वर्षीय अजीत कुमार राणा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धर्मपुर निवासी सीआरपीएफ का जवान बुलेट बाइक से मधुपुर की ओर से अपने घर आ रहा था, उसी दौरान पतरो नदी पुल के पास सारठ की ओर से आ रही जुगाड़ गाड़ी से टकरा गया, जिससे सीआरपीएफ जवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद आसपास के लोगों ने उठाकर घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.