भभुआ, अप्रैल 11 -- कुदरा शहर में सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने युवक को मारा धक्का ससुराल में परिवार को छोड़कर सासाराम जाने के लिए पार कर रहा था रोड (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुदरा शहर में जीटी रोड पार करने के दौरान शनिवार को हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सासाराम शहर के बौलिया रोड निवासी अवध नारायण गुप्ता का 30 वर्षीय पुत्र शशि कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि शशि अपनी ससुराल भभुआ के कुकुराढ़ में परिवार के सदस्यों को छोड़कर सासाराम लौट रहा था। उसे छोड़ने के लिए उसका साला बाइक से लेकर कुदरा गया था। परिजनों ने बताया कि वह अपने साले की बाइक से उतरकर सड़क के उसपार बस में सवार होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तेज गति में सासाराम की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.