जामताड़ा, फरवरी 10 -- सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल मिहिजाम, प्रतिनिधि। जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य सड़क स्थित अमोई पुल के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे एक मालवाहक ऑटो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी अख्तर अंसारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान पियालसोला गांव निवासी खलील अंसारी के रूप में हुई है, जो साइकिल से जा रहे थे। इसी गांव के रहने वाले अकबर अंसारी मालवाहक ऑटो चला रहे थे। बताया गया कि ऑटो पीछे से आकर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे खलील अंसारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें...