वाराणसी, मार्च 3 -- हरहुआ (वाराणसी)। क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में विद्युत उपकेंद्र जा रहे 30 वर्षीय संविदा लाइनमैन अजीत कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उसकी सांसें टूट गईं। सगुनहां निवासी अजीत कुमार बाबतपुर के हरहुआ विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। मंगलवार दोपहर वह काजीसराय बाजार में बिजली संबंधी शिकायत का निस्तारण कर वापस उपकेंद्र की ओर लौट रहा था। सातो महुआ गेट के पास बाबतपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने तत्काल सेहमलपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। अजीत माता-पिता का इकलौता बेटा था। अजीत को बेटी और बेटा है...