लोहरदगा, दिसम्बर 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा भंडरा थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक वृद्ध और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार गडरपो गांव निवासी दिलीप उरांव अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इसी क्रम में सड़क पर पैदल अपने घर जा रहे पोड़हा गांव निवासी 70 वर्षीय बोड़ो उरांव को टक्कर मार दी। जिससे बोड़ो उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दिलीप उरांव भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.