सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला गंभीर
मधेपुरा, जून 28 -- पुरैनी। उदाकिशुनगंज से भटगामा जाने वाली एसएच 58 दुर्गापुर मोड़ के पास शुक्रवार की शाम करीब छह बजे बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। बताया गया कि दुर्गापुर चौक पर बघरा गांव निवासी कामो देवी (75) सड़क को पार कर रही थी। चौसा की ओर से आ रही बाइक से ठोकर लग गयी। कामो देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद स्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने वृद्ध महिला को पुरैनी सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला गंभीर यह भी पढ़ें- बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल, पैर की हड्डी टूटी यह भी पढ़ें- Chapra News मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल, दो रेफर
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.