किशनगंज, अप्रैल 8 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के लहरा चौक के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र लगभग 60-70 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूचना मिलने पर यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार पश्चिमपाली क्षेत्र से लहरा चौक की ओर जा रही एक महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन ने महिला को चपेट में ले लिया। टक्कर से महिला को गंभीर रूप से चोट लगी। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया। मृतका के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.