लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र के अजान कस्बे में सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम अजान निवासी 60 वर्षीय राजाराम सड़क किनारे खड़े थे, तभी गोला की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने अजान चौकी पुलिस को तहरीर देकर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई और इलाज का पूरा खर्च दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.