लोहरदगा, जनवरी 20 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव भट्ठा के समीप सोमवार देर शाम लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ एनएच 143 ए पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय किशुन लोहरा की मौत हो गयी। बताया जाता है कि घटना के पूर्व किशुन लोहरा अपने घर से साप्ताहिक बाजार घाघरा सब्जी बेचने गया था। देर शाम से घर लौटने के क्रम में भड़गांव ईंट भट्ठा के समीप अज्ञात बोलोरो ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.