ललितपुर, मई 15 -- तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मुकटौरा रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौत और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी। मुकटौरा निवासी करन वंशकार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 11 मई की रात करीब आठ बजे वह अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार होकर तालबेहट से घर लौट रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी राधा और माता हरबू भी सवार थीं। जैसे ही वह चंदू कुशवाहा के मकान के सामने मुकटौरा रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करन की पत्नी राधा और 60 वर्षीय माता हरबू गम्भीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ता...