सहारनपुर, फरवरी 18 -- गांव इस्लामनगर में एक रेहड़ी चालक को किसी अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रेहड़ी चालक की मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम गांव इस्लामनगर निवासी रगबीर पुत्र फूल सिंह गांव में रेहड़ी से जा रहा था। कि अज्ञात बाइक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रेहड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रगबीर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.