मधेपुरा, फरवरी 22 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि । मुरलीगंज- बिहारीगंज एसएच 91 पर शनिवार की सुबह हुई दुर्घटना में जख्मी राजमिस्त्री की मौत हो गयी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान सिंगयान पंचायत के धरहारा वार्ड आठ निवासी प्रसादी दास का पुत्र अखिलेश कुमार (35) के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक अखिलेश राज मिस्त्री का काम करता था। एक मजदूर को अपने साथ बैठा कर वह बाइक से जा रहा था। कोल्हायपट्टी के पास एसएच 91 रोड पर सुबह करीब नौ बजे सीमेंट लोड ट्रैक्टर से बाइक में ठोकर लग गयी। दुर्घटना बाइक चालक अखिलेश रजेन दास घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल मुरलीगंज सीएचसी पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अखिलेश को प्राथमिक इजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.