चतरा, फरवरी 14 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज कौलेश्वरी मुख्य मार्ग स्थित बहेरी गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम मोटरसाइकिल अनियंत्रण होकर पलट जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक शेरघाटी थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के मुनेश्वर यादव का 30 वर्षीय पुत्र सरवन कुमार है। जिसका प्राथमिक उपचार हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं सर पर गंभीर चोट रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने परिवार के किसी सदस्य के मुंडन संस्कार में कौलेश्वरी मंदिर आया था और घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रण होकर पलट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.