देवघर, अप्रैल 8 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना अंतर्गत मनियारपुर चौक पर सड़क दुर्घटना में सिमराखास निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो घायल हो गया। सुरेंद्र पल्सर बाइक से देवीपुर से गांव की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी तेज गति में था, जिससे संतुलन बिगड़ गया और दुर्गा मंदिर के सामने रोड किनारे विद्युत पोल से टकरा गया। उससे गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची व सदर अस्पताल भेजा। स्थिति काफी नाजुक होने के कारण उसे देवघर एम्स रेफर किया गया। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.