दरभंगा, फरवरी 17 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के इटवा शिवनगर, बराही टोले के निवासी लक्ष्मी मांझी के 24 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार मांझी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। वह अपनी बहन से मिलने कुशेश्वरस्थान के गोठानी गांव गया था। वहां से घर वापस आने के दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे फुलारा गांव के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। राजेश का शव सोमवार को जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। बूढ़े पिता लक्ष्मी मांझी और मां वीणा देवी की आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहे थे। बदहवास पिता बार-बार एक ही बात दोहरा रहे थे कि मेरा कमाऊ पूत चला गया, अब हम किसके सहारे जिएंगे। राजेश न केवल घर का इकलौता सहारा था, बल्कि उसका बड़ा भाई दिव्यांग है। इस कारण पूरे परिवार की जिम्मेवारी राजेश के ही युवा कंधों पर ही थी। मुखिया पतिलाल पासवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.