चतरा, जून 27 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मन्धनिया गांव के युवक की सड़क हादसे में इटखोरी के पथरिया मोड के समीप शुक्रवार की रात हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक भोला रविदास की असमय मौत पूरे गांव के लोग हथप्रभ हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन के द्वारा तेज रफ्तार पर लगाम लगाने की जरूरत है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को गहरे मातम में डुबा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- इटखोरी में एसयूवी की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...