नवादा, मई 12 -- वारिसलीगंज-खरांठ पथ पर थाना क्षेत्र के पैंगरी पंचायत की दरियापुर गांव निवासी मुनि साव के 20 वर्षीय पुत्र करण कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- भेल्दी : कार के रौंदने से इंटर छात्रा की मौत, एनएच जामघटनास्थल का विवरण वारिसलीगंज-खरांठ पथ पर स्थित दरियापुर गांव के समीप सकरी नदी पुल पर दरियापुर ग्रामीण मुनि साव का पुत्र करण कुमार को खरांठ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की एक वाहन अपने चपेट में लेते हुए तकरीबन पांच सौ मीटर घसीटता चला गया। हालांकि आगे सड़क पर बना ठोकर से टकराकर वाहन में फंसा जख्मी सड़क पर छूटा। घटना सोमवार की देर शाम घटी।ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर पड़े युवक पर जब आसपास के लोगों की नजर पड़ी, तब तक वाहन फरार हो चुका था। आक्रोशित ग्रामीण वारिसलीगंज-खरांठ प...