खगडि़या, अप्रैल 20 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने रविवार की संध्या में हुई सड़क दुर्घटना में मृत वृद्धा के पुत्र के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए यातायात थाना खगड़िया को अग्रसारित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि रविवार की संध्या साढ़े पांच बजे के करीब फुलवड़िया बेलदौर पीडब्ल्यूडी सड़क में सिकंदरपुर पुल के निकट एक बाइक में एक इलेक्ट्रिक ऑटो के द्वारा पीछे से ठोकर मार देने के कारण बाइक पर सवार 60 वर्षीया रूना देवी की घटना के कुछ घंटे के अंदर ही मौत हो गई। जबकि इसमें महिला के पुत्र पांडव कुमार एवं पांच वर्षीय नतनी निधि कुमारी घायल हो गई थी। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में मौत मामले में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन दोनों घायलों को पीएचसी में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के ल...